देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ0 निर्मल जैन ने रक्षा मंत्री से भेट कर समरसता मंच कार्य-योजना पर की चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर- अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के ग्लोबल ऐम्बेसेडर डॉ0 निर्मल जैन, सदस्य, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजस्थान सिंह से शिष्टाचार भेट की और वसुधैव कुटुम्बकम, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की कार्य योजना से अवगत कराया। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा के अनुसार भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने के लिए डॉ0 निर्मल जैन द्वारा रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेट की है।
डॉ0 निर्मल जैन को पिछले काफी समय से राजनाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त होता आ रहा है। बिहार में मिली सफलता के लिए डॉ0 निर्मल जैन ने राजनाथ सिंह को बधाईया भी दी। डॉ0 निर्मल जैन के अनुसार नेपाल राष्ट्र में दिनांक 28 व 29 दिसम्बर को होने वाले वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को नेपाल में आमन्त्रित किया गया है।

Subscribe to my channel


