रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175
जनपद खीरी दिनांक 05.12.2025
*थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ितों को 1,99,426/- रूपये सकुशल बरामद कराये गये।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.12.2025 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा आवेदकों के खाते से निकाली गयी कुल 1,99,426/- रूपये की धनराशि को वापस कराया गया। विवरण निम्नवत है –
*संक्षिप्त विवरणः-*
1. श्रीराहुल कुमार (वादी से साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 10,000/- रूपये वापस आये ।
2. अभिषेक वर्मा(वादी के साथ यू0पी0आई0 के माध्यम से धोखाधडी हुयी)-कुल धनराशि5,000/- रूपये वापस आये ।
3.आनन्द कुमार(वादी से साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 14,500/- रूपये वापस आये ।
4.अमन अंसारी (वादी से साथ यू0पी0आई0 के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 29,980/- रूपये वापस आये ।
5.मुनेर सिंह (वादी से साथ यू0पी0ई0 के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 21,848/- रूपये वापस आये।
6.सुभोष (वादी से साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 2,598/- रूपये वापस आये ।
7.मृदुल सिंह (वादी से साथ यू0पी0आई0 के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 10,500/- रूपये वापस आये ।
8.नाजिम (वादी से साथ यू0पी0आई0के माध्यम से धोखाधडी हुयी थी)- कुल धनराशि 25,000/- रूपये वापस आये ।
9. राहुल कश्यप (वादी के साथ ई वालेट के माध्यम से धोखाधड़ी हुयी थी)- कुल धनराशि 10,000/- रूपये वापस आये ।
10. अनिल कुमार (वादी के साथ इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी हुयी थी)- कुल धनराशि 63,000/- रूपये वापस आये ।
11. अजय कुमार (वादी के साथ यू0पी0आई0 के माध्यम से धोखाधड़ी हुयी थी)- कुल धनराशि 7,000/- रूपये वापस आये ।
*उपरोक्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा जिन खातों/मर्वेन्ट केपास उक्त पैसा गया था, बैंक को मेल कर उक्त खाते होल्ड/फ्रीज कराए गए व बैंक की सहयता से आवेदको की धनराशि 1,99,426/- रुपयों को वापस कराया गया। आवेदको के द्वारा थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम की प्रशसा करते हुये आभार व्यक्त किया गया।*