उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य
गजरौला नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175
नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 8:45 बजे गजरौला क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान दीपक और नितिन के रूप में हुई है, जो जिला लखीमपुर खीरी के सोना खुर्द गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुग्राम में बाइक राइडर्स के रूप में कार्यरत थे और बुधवार शाम घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि— “मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।”
स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताई और ट्रैफिक व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।


Subscribe to my channel


