रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, मोबाईल: 737632175
लखीमपुर खीरी। 03 दिसंबर 2025
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। इस क्रम में 01 मामले में माननीय न्यायालय जनपद खीरी द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई है।
विवरण के अनुसार, वर्ष 2003 में थाना खीरी पर अभियुक्त इलियास खां पुत्र छोटे खां, निवासी हजियापुर, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी के द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पीड़ित घायल हो गया और गैर इरादतन हत्या की घटना हुई। इस मामले में मुकदमा संख्या 4/2003 धारा 279/304ए भादवि थाना खीरी पर पंजीकृत था।
माननीय ACJM-2 खीरी द्वारा 03 दिसंबर 2025 को विचारण के बाद आरोपी को 02 वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई।
सजा दिलाने में विशेष योगदान लोक अभियोजक श्री अखिलेश प्रकाश एवं न्यायालय पक्षकार का0 अजय कुमार का रहा।
यह कार्यवाही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश है और पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।