LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई | अवैध खनन में जेसीबी, ट्रैक्टर, टिपर व डंपर जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 01 दिसंबर 2025:
जिला पुलिस पुंछ ने अवैध खनन और खनिजों की अनधिकृत ढुलाई पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। बॉर्डर पुलिस पोस्ट (BPP) अजोटे की टीम ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन में लिप्त कई भारी मशीनरी और वाहन जब्त किए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
एक टीपर,
एक ट्रैक्टर ट्रॉली,
एक जेसीबी,
एक डंपर
को कब्जे में लिया, जो बिना अनुमति खनन व ढुलाई में उपयोग किए जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, पूरी कार्रवाई की जानकारी खनन विभाग को भेज दी गई है, ताकि संबंधित कानूनों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ीकरण और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में सहयोग करें।

Subscribe to my channel


