उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: ब्लॉक बिजुआ में सीसी रोड निर्माण पर बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175

लखीमपुर खीरी —

ब्लॉक बिजुआ के ग्राम पंचायत रूरा सुल्तानपुर के मजरा कोरियाना में सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्री रामचंद्र के मकान से श्री जीउत के मकान तक बनने वाली इंटरलॉकिंग रोड में भारी अनियमितताएँ की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे निर्माण कार्य में मात्र एक ट्रक पत्थर का उपयोग किया गया है, जबकि इस कार्य के लिए कम से कम बीस ट्रक सामग्री की आवश्यकता होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य मानक के अनुसार बिल्कुल नहीं हो रहा।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मसाला 15:1 के अनुपात में लगाया जा रहा है, जो गुणवत्ता के बिल्कुल विपरीत है। वहीं, शारदा नदी निर्माण स्थल से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है, और हर वर्ष आने वाली बाढ़ के चलते रोड के कटने का खतरा बढ़ जाएगा।

स्थानीयों का आरोप है कि सड़क निर्माण में पत्थर तो छोड़िए, मिट्टी तक नहीं डाली जा रही और केवल बालू ही डाली जा रही है, जिससे रोड के टिकाऊ होने पर सवाल उठ रहे हैं।

यह निर्माण कार्य विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि (2025-26) के तहत किया जा रहा है, जिसे गोला विधायक अमन गिरी के कर कमलों द्वारा स्वीकृत माना गया है। कार्य का संचालन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखीमपुर खीरी द्वारा किया जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार्य पूर्ण होने से पहले ही बोर्ड ठेकेदार द्वारा लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। उनका कहना है कि यह शासन एवं प्रशासन की साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

ग्रामीणों ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विभागीय अधिकारियों से इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क बनवाने तथा संबंधित भ्रष्टाचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button