ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी में मेडिकल मोबाइल यूनिट से 14 गांवों में मुफ्त इलाज की सुविधा, ग्रामीणों को मिल रहा बड़ा लाभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। इस्माइल फाउंडेशन द्वारा भिवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा मेडिकल मोबाइल यूनिट अभियान लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों से यह यूनिट क्षेत्र के 14 गांवों में हर 15 दिन में पहुंचकर ग्रामीणों का निशुल्क इलाज कर रही है।
अस्पताल पहुंचने में असमर्थ लोगों को यह सेवा विशेष राहत दे रही है। यूनिट में तैनात कम्युनिटी हेल्थ प्रोफेशनल मोहम्मद सलमान ने बताया कि शुगर, बीपी, महिलाओं में रक्त की कमी तथा कई सामान्य व गंभीर बीमारियों का निदान कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा उचित जांच के बाद दवाइयां लिखकर वहीं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे मरीजों को भटकना नहीं पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल यूनिट से उनके गांव के द्वार पर ही बेहतरीन इलाज मिल रहा है। इससे समय और पैसों की बचत के साथ स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस्माइल फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी कदम बताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button