देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अटक से कटक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक गूंजेगा ‘जागो ग्राहक जागो’ का संदेश

उपभोक्ता शक्ति करण का कारवां रचेगा इतिहास : अरुण अग्रवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 30 नवंबर 2025।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस हर वर्ष मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह एक नया इतिहास रचने जा रहा है। कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा तैयार की जा रही ‘उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा’ को लेकर आज बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने की।

अग्रवाल ने बताया कि देश में पहली बार उपभोक्ता आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से उपभोक्ता जागरूकता का बड़ा संदेश पूरे भारत में ले जाया जाएगा। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर डॉ. अनंत शर्मा के नेतृत्व में यह कारवां नई दिल्ली से रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 82 दिनों में 17,000 किलोमीटर से अधिक का सफर सड़क मार्ग से तय करेगी। यात्रा देश के कोने–कोने, अटक से कटक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचेगी और उपभोक्ता अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाएगी। यह यात्रा आगामी 15 मार्च, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर वापस दिल्ली लौटेगी।

जिला महासचिव ममता सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, बैठकें और प्रचार अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें “जागो ग्राहक जागो” का संदेश जोरदार तरीके से गूंजेगा। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यकर्त्ता इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेंगे।

बैठक में CCI उपाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, संगीता शेखावत, सचिव रजनी मेहता, सुधा यादव, विजय पवार सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों—गिरीराज गहलोत, लोकेश चौधरी, ओजस यादव, अनारदीन गौरी, भागीरथ भाटी, निर्मला चौहान, मुमताज शेख, सीमा रामपुरिया आदि ने अपने विचार रखे और यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button