ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी PHED में हड़कंप अवैध कनेक्शन, गलत बिलिंग और लापरवाही पर निवासियों का हल्ला बोल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 26 नवंबर।

UIT सेक्टर-3 स्थित राजीव गांधी एनक्लेव के निवासी बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) कार्यालय पहुंचे और अवैध बिलिंग, जल आपूर्ति में लापरवाही, अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न होने तथा ₹1100 की रसीद के बावजूद कनेक्शन स्वीकृति प्रमाणपत्र न देने जैसे गंभीर आरोपों वाला सामूहिक शिकायत पत्र सौंपा।

निवासियों ने स्पष्ट किया कि कई परिवार बिना मीटर और बिना वैध कनेक्शन के पानी उपयोग कर रहे हैं, जबकि विभाग कार्रवाई करने में विफल रहा है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं को बिना मीटर के ‘मीटर चार्ज’ जोड़कर गलत बिल भेजे गए, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया।

शिकायत के बाद अधिशाषी अभियंता धर्मेन्द्र यादव ने आश्वासन दिया कि “कल से अवैध जल कनेक्शनों पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा और बिना मंजूरी के चालू कनेक्शन तुरंत काटे जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगली बिलिंग से बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं पर लगाया जा रहा मीटर चार्ज पूरी तरह हटाया जाएगा तथा वर्तमान बिल में शामिल अतिरिक्त राशि अगली बिल में एडजस्ट की जाएगी। हालांकि बिना मीटर के उपयोग किए गए पानी का बिल भुगतान योग्य माना जाएगा।

शिकायत देने पहुंचे लोगों ने बताया कि विभाग के ठेकेदार राजेश ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ी।

निवासियों ने PHED से मांग की कि अवैध कनेक्शनों पर तुरंत कार्रवाई, गलत बिलिंग बंद, जल आपूर्ति नियमित और शिकायत निवारण की तय समयसीमा लागू की जाए। चेतावनी दी गई कि समाधान न मिलने पर मामला उपभोक्ता आयोग, लोकायुक्त और जिला प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button