ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र रामपुर मुंडाना में नाले से मिला 7 दिन पुराना अज्ञात शव, पहचान को लेकर पुलिस अलर्ट।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 25 नवंबर।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर मुंडाना में मंगलवार सुबह एक गंदे नाले से अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले से आ रही तेज बदबू के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार शव लगभग 7 दिन पुराना है और काफी सड़ी-गली हालत में होने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शव अत्यधिक विकृत होने के कारण मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

पुलिस टीम पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है — आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है, औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन पिछले दिनों से लापता है, तो तुरंत थाने से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान संभव हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button