ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा का विदाई समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार):

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के प्रांगण में आज रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान और संस्थान के प्रति उनकी निष्ठा की प्रशंसा की गई।

समारोह में बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान एवं बीएमए समिति के सदस्यों ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ, फूल मालाएं एवं साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जी.के. शर्मा ने रीको के माध्यम से उद्योगों के विकास और औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान मिली।

समारोह में मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उदेश्वर मिश्रा, अनुपम शुक्ला, पी.सी. राय, एम.एम. खान, अरुण त्यागी सहित बीएमए के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जी.के. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिवाड़ी में बिताया गया उनका समय सदैव यादगार रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button