अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

BMA सेक्रेटरी के घर के बाहर खड़ी हाईलक्स के चारों टायर चोरी — फॉर्च्यूनर गैंग फरार, पुलिस पर उठे बड़े सवाल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

भिवाड़ी। शहर में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार, BMA सेक्रेटरी जी.एल. स्वामी के घर के बाहर खड़ी टोयोटा हाईलक्स गाड़ी के चारों टायर चोरों ने उड़ा लिए। वारदात आज तड़के रात लगभग 3:20 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए थे। चोरों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से हाईलक्स को जैक पर उठाया और कुछ ही मिनटों में चारों टायर निकालकर फरार हो गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में साफ कैद है, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नज़र नहीं आया। इलाके में पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि लाखों रुपये के टायर चोरी हो जाना और बदमाशों का फॉर्च्यूनर में बैठकर आराम से भाग जाना, यह दर्शाता है कि शहर में रात्रि गश्त कितनी कमजोर है।

आखिर रात के वक्त पुलिस कर क्या रही थी?
क्या सुरक्षा का दावा सिर्फ कागज़ों में है?

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button