ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी की मासिक बैठक संपन्न, औद्योगिक विकास एवं सदस्यता विस्तार पर जोर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 13 नवम्बर 2025 —

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी शाखा की मासिक बैठक आज BIIA हॉल में आयोजित की गई। बैठक में IIF 2025 के आयोजन में शामिल हुए औद्योगिक प्रतिभागियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार हेतु नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही, आगामी केंद्रीय बजट में औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को सरकार तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

बैठक में लीप पोर्टल (LEAP Portal) पर अधिक से अधिक सदस्यों का पंजीकरण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और सभी सदस्यों से शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया। इस कार्य के लिए डॉ. नितिन रस्तोगी को संयोजक नियुक्त किया गया।

इकाई द्वारा आगामी माह में जैम पोर्टल (Government e-Market Place) के सहयोग से एक सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि औद्योगिक इकाइयों को सरकारी खरीद प्रक्रिया से संबंधित लाभ प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में कल रेल कैरेज फैक्ट्री, अजमेर में LUB भिवाड़ी के 9 MSME सदस्य उद्यमों ने विजिट की। उन्होंने रेलवे द्वारा खरीदे जाने वाले मटेरियल की जानकारी ली और रेलवे सप्लायर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया को समझा। रेलवे अधिकारियों ने पूरा सहयोग प्रदान किया और भविष्य में अन्य इच्छुक यूनिट्स को भी आमंत्रण देने की बात कही।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती भिवाड़ी के अध्यक्ष सरजीत यादव, सचिव आर.के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल, रामप्रकाश गर्ग, विपिन चौधरी, प्रवीन लंबा, वी.के. कपूर, आर.के. भारद्वाज, विजय कक्कड़, प्रवीन गर्ग, मनीष कालिका, कुनाल बिस्सा, हरीश पालीवाल, सीए रोहित महावर, रवि शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button