उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य

रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

लखीमपुर खीरी, 12 नवम्बर 2025

रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के पुलिस चिकित्सालय में आज रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों एवं आश्रितों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें शीत ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई।

रक्तदान शिविर में कई पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री पवन कुमार भाटी, तथा उप निरीक्षक परिवहन श्री चंद्रभूषण साहनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्वयं व अपने परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

यह आयोजन पुलिस विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button