ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने महिलाओं की पानी समस्या का किया समाधान

 

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 11 नवंबर (मंगलवार):

आज तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी जी की जनसभा में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष शीला चौहान वार्ड नंबर 1 UIT की महिलाओं के साथ पहुंचीं। महिलाओं ने क्षेत्र में चल रही पानी की समस्या को लेकर अपनी बात विधायक बाबा जी के सामने रखी।

बाबा बालक नाथ जी ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर पानी की समस्या का समाधान कराया।

शीला चौहान ने बताया कि बाबा जी ने कहा —

> “पानी का पैसा तो होना ही नहीं चाहिए, मैं आगे बात करूंगा कि किसी से भी पानी का पैसा न लिया जाए। पानी पिलाना तो पुण्य का काम होता है।”

बाबा जी के इस संवेदनशील रुख और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र की महिलाओं में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।

सभी महिलाओं ने बाबा बालक नाथ जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button