ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी : पानी की किल्लत से त्रस्त सेक्टर 1 के निवासी, विभाग पर लापरवाही का आरोप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 9 नवम्बर —

भिवाड़ी के सेक्टर 1 क्षेत्र के लोग इन दिनों पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार बीड़ा और जल विभाग को शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने के कारण उन्हें पीने और दैनिक जरूरतों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button