अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में बदमाश बेखौफ — कपड़ा व्यापारी की कार के शीशे तोड़कर उड़ाई नकदी, CCTV में कैद हुए आरोपी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

भिवाड़ी, 8 नवम्बर 2025:

भिवाड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। बीती देर शाम कपड़ा व्यापारी की खड़ी वैगनआर कार के शीशे तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में दो युवक कार के पास आते दिखाई दे रहे हैं, जो कुछ ही मिनटों में शीशा तोड़कर अंदर से नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित व्यापारी ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button