ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम ने रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री शिव कुमार का पौधा भेंट कर किया सम्मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम द्वारा रीको यूनिट के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री शिव कुमार जी के पद ग्रहण करने के अवसर पर उनका पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर इकाई प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी की ज्वलंत समस्याओं से श्री शिव कुमार जी को अवगत कराया और समाधान हेतु एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष सरजीत यादव, सचिव आर.के. गुप्ता, यूनिट-II के सचिव अजीत यादव तथा कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री शिव कुमार जी के नेतृत्व में रीको और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।
Subscribe to my channel


