उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं — अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 नवम्बर 2025:

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत खड़ौआ खुर्द में “गांव की समस्या, गांव में समाधान” के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने नाली, खड़ंजा निर्माण, जलजमाव सहित अन्य स्थानीय समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

श्रीमती ज्योत्सना ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिया जाए।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की और उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर समस्या होने पर वे निःसंकोच प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे शीघ्र समाधान किया जा सके।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को पोषाहार समय से उपलब्ध कराया जाए और संबंधित रजिस्टर में सही अंकन किया जाए। साथ ही, उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और जल जीवन मिशन के कनेक्शन कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि धान कटाई के बाद धान को केवल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद, ग्राम पंचायत सचिव कुमार सत्यम सिंह, हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button