उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 जून 2026। जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की।

बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने खाद्य कारोबार संचालकों के पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाएं ताकि लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

बैठक में खाद्य सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गत तिमाही में की गई कार्रवाई, खाद्य नमूनों के संग्रहण, जांच रिपोर्ट, अभियोजन की स्थिति तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी प्रगति की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई। समिति के सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभागीय समन्वय और विभिन्न विभागों के बीच सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक का संचालन सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button