उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर — कस्ता कॉलोनी में भीषण आग, एक परिवार का सबकुछ जलकर राख

 

स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 06 नवम्बर 2025।

कस्ता कॉलोनी (कस्ता) में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर स्थानीय निवासी अमीन मनिहार का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में घर में रखे ₹30,000 नकद समेत घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया, जिससे आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार का कीमती सामान और नकदी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button