उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पलिया पुलिस ने किया NCL जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन, छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी, दिनांक – 01 नवंबर 2025
थाना पलिया पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से “NCL जागरूकता अभियान 2.0” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि 01 जुलाई 2024 से ये तीन नए कानून पूरे भारत में लागू हो चुके हैं, जिनका उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है। पुलिस ने विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR, महिला एवं बाल संरक्षण, फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग, और समयबद्ध न्याय प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता (डिबेट) और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से नए कानूनों की उपयोगिता और महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।
पलिया पुलिस ने उपस्थित आमजन और छात्रों से अपील की कि वे इन कानूनों की जानकारी अपने आस-पास के लोगों तक पहुँचाएँ ताकि समाज में कानूनी जागरूकता बढ़े और एक जिम्मेदार व कानूनसम्मत नागरिक समाज का निर्माण हो सके।


Subscribe to my channel


