देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 31 अक्टूबर —
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी श्रीमान प्रशांत किरण के निर्देशानुसार आज ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मंशा चौक से बिडा स्टेडियम, भिवाड़ी तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW, वृत्ताधिकारी वृत्त भिवाड़ी, थानाधिकारी थाना भिवाड़ी, थानाधिकारी थाना भिवाड़ी फेज थर्ड सहित लगभग 150 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी सहित जिले के सभी थानों और कार्यालयों में प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश की एकता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए।

Subscribe to my channel


