उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बस्ती में “स्नेक बाइट मिटिगेशन एवं प्रशिक्षण अभियान” का शुभारंभ

जनपद को ‘स्नेक बाइट मुक्त जिला’ बनाने का लिया गया संकल्प

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) — राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद बस्ती में साँप काटने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु विशेष “स्नेक बाइट मिटिगेशन एवं प्रशिक्षण अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री सार्थक अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री प्रतिपाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा ऋतु एवं फसल कटाई के समय साँप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जनजागरूकता, प्राथमिक उपचार का ज्ञान और चिकित्सकीय प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण जनता को साँप के काटने पर घबराने के बजाय सही प्राथमिक उपचार अपनाने के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, एएनएम तथा अस्पताल स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे त्वरित एवं वैज्ञानिक ढंग से उपचार प्रदान कर सकें।

अभियान के तहत आपदा विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन के नेतृत्व में 21 चिकित्सीय प्रशिक्षु प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित “अर्ध-चिकित्सकीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (Semi Clinical Training Program)” में भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण 31 अक्टूबर 2025 को पंचायती राज निदेशालय प्रशिक्षण केंद्र, लोहिया भवन, लखनऊ में संपन्न होगा।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का उद्देश्य साँप के काटने की पहचान, उपचार विधि की जानकारी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में त्वरित प्राथमिक सहायता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों, राजस्व, शिक्षा विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना और अंधविश्वासों को दूर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह अभियान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जागरूकता रैलियाँ, विद्यालय कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाएंगी।

अंत में अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने संकल्प लिया कि सामूहिक प्रयासों से बस्ती जनपद को “स्नेक बाइट मुक्त जिला” बनाया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button