ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी बस स्टैंड पर सुबह 4 बजे भीषण आग — निजी बस जलकर राख

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी से खबर।

भिवाड़ी me गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे भिवाड़ी बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस RJ 40 PA 1235 में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख बन गई।

सौभाग्य से बस में उस समय कोई यात्री, ड्राइवर या कंडक्टर मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि बस स्टैंड के एक कोने में बस खड़ी थी, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर परिषद एएफओ नरेश कुमार मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम रवाना की गई और आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 गनीमत — तड़के लगी आग में किसी की जान नहीं गई, लेकिन बस खाक हो गई!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button