देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने शुक्रवार को मकड़ासर और सोढ़वाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर के सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया और अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राजेंद्र नायक ने पट्टे, बीमा पत्र और टीबी रोगियों के लिए किट वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने गोद भराई की रस्म में भी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा आमजन तक राहत पहुँचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है और इसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाना आवश्यक है।

इस मौके पर लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान नायक ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को भी विभिन्न शिविरों का निरीक्षण करेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button