उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, मोबाइल: 7376326175

लखनऊ, 21 अक्टूबर 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर लखनऊ जनपद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस बल के वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद पुलिसजनों के परिवारजनों को यह आश्वासन भी दिया कि सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हर जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शहीदों की कुर्बानी और पुलिस बल की निष्ठा को सम्मानित करते हुए उनके परिवारों के साथ संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को समझा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button