देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में दिवाली पूजन विधि-विधान से संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 18 अक्टूबर 2025 —

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सभागार में आज दिवाली का शुभ पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन-अर्चना से की गई।

पूजन के दौरान सभागार में दीपों की रौशनी और मंत्रोच्चार से एक पावन वातावरण निर्मित हो गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने देश और समाज की समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।

इस अवसर पर चौधरी जसवीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपकोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मेहर चंद देशवाल, राजीव रंजन, अजीत देशवाल, मेहर चंद प्रजापत सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने इस अवसर पर संगठन की एकता और प्रगति की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button