अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई — फरार वारंटियों और हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर | 16 अक्टूबर 2025

पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 फरार स्थाई वारंटियों तथा नापासर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर पूनमचंद जाट को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन में, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के आदेशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कैलाश सिंह सादू (RPS) और वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के निकटतम सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार स्वामी (पु.नि.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “फरार वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान” के तहत पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोचा।

📍 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: पूनमचंद पुत्र श्री कुम्भाराम

जाति: जाट

उम्र: 35 वर्ष

निवासी: गुसाईसर छोटा, थाना नापासर, जिला बीकानेर

स्थिति: थाना नापासर का हिस्ट्रीशीटर

पुलिस टीम में श्री पुनित कुमार (कानि. 1817), श्री अशोक कुमार (कानि. 1568), श्री अभिषेक (कानि. 1606) और श्री विजय सिंह (कानि. 1655) की विशेष भूमिका रही।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button