बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नयाशहर थाना में सीएलजी मीटिंग आयोजित — साम्प्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाए रखने का लिया संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 16 अक्टूबर 2025।

त्योहारों के मद्देनज़र शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस थाना नयाशहर में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को सामुदायिक संपर्क समूह (CLG) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी सुश्री कविता पुनिया (पुलिस निरीक्षक) ने की।

बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और मोहल्ले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान थानाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों को आगामी त्योहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, सद्भावना पूर्वक त्यौहार मनाने और सभी समुदायों में आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, साइबर अपराधों से सतर्क रहने, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ फोटो अपलोड न करने, उनकी पोस्ट या रील शेयर न करने और ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

थानाधिकारी ने नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की प्रेरणा दी। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया और समाज से इस अभियान में सहयोग की अपील की गई।

बैठक में महिला अत्याचार, बाल अपराध तथा कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से इन मामलों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।

थाना नयाशहर पुलिस द्वारा आयोजित इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना तथा नागरिकों को जिम्मेदार सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button