देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर के समाजसेवी कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा डॉक्टरेट की उपाधि

समाजसेवा, रक्तदान और जल संरक्षण में असाधारण योगदान के लिए चयन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 16 अक्टूबर 2025:

भारतीय सरकार से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय काउंसलिंग, लीजेंडरी पीस अवार्ड काउंसलिंग ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर के प्रसिद्ध समाजसेवी और रक्तदान के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को “मोटिवेशन सर” की उपाधि तथा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान आगामी दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ प्रबुद्ध गणों, गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

काउंसलिंग की 21 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से कैप्टन भदौरिया का नाम चयनित किया है। समिति के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका समर्थन करते हुए हस्ताक्षरित सहमति दी।

कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं।

182 बार रक्तदान कर चुके भदौरिया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रavery अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वे गुमशुदा बच्चों के गार्जियन, लावारिस लाशों के चितेरा, गौ सेवक, पशु प्रेमी और पर्यावरण संरक्षण के प्रबल समर्थक हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण हेतु उन्होंने 500 से अधिक कॉलेजों और स्कूलों में, देश के 70 से अधिक शहरों में जनजागरूकता अभियान चलाए हैं, जिसके लिए उन्हें जल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मूल निवासी ग्राम कनावर, चरी जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के कैप्टन भदौरिया वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, टीम सावधान इंडिया 077, भदावर हाउस, बीकानेर के रूप में कार्यरत हैं।

आज दिल्ली से प्राप्त नोमिनेशन कार्ड के साथ चयन की आधिकारिक सूचना आने के बाद टीम सावधान इंडिया के सदस्यों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के बजरंग सोनी (नापासर) ने इसकी पुष्टि की।

इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

सावधान इंडिया 077 के संरक्षक ठाकुर राजेंद्र सिंह भदौरिया (राज्य रोडवेज), रघुराज सिंह राजावत (महाप्रबंधक, राज्य रोडवेज), सलीम भाटी, अनीस बागवान, सूरज सिंह भदौरिया, प्रेम सिंह राठौड़, डॉ. रमेश ओझा, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, आनंद सिंह भदौरिया सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कैप्टन भदौरिया ने इस सम्मान पर कहा –

“यह सम्मान मेरी बीकानेर की प्यारी जनता, नारी शक्ति और पत्रकार जगत को समर्पित है। मेरा उद्देश्य हमेशा समाज की सेवा और मान

वता के लिए कार्य करना रहेगा।”

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button