देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

राष्ट्रीय जन जागरण ज्योति कलश यात्रा का भिवाड़ी में समापन, गंगापुर सिटी के लिए हुई रवाना

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 15 अक्टूबर 2025।

शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित राष्ट्रीय जन जागरण ज्योति कलश यात्रा का आज भिवाड़ी में भव्य समापन हुआ। यात्रा की शुरुआत आज सुबह आशियाना तरंग से प्रभात फेरी के रूप में हुई और यह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माहेश्वरी पहुंची, जहां बच्चों को जीवन में संतुलन और संस्कारों का महत्व बताया गया।

शांतिकुंज प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यह यात्रा पिछले 10 महीनों से निरंतर चल रही है और अब तक 43 दिनों से जिले में प्रवास पर रही। उन्होंने कहा कि “इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए को जगाना, जगे हुए को चलाना और चलते हुए को दौड़ाना है।” उन्होंने बताया कि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा का सपना “मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतार” था, जिसके लिए अखंड ज्योति पत्रिका और अखंड ज्योत जैसी पहलें की गईं जो आज भी पूरे विश्व को आलोकित कर रही हैं।

शांतिकुंज से एक साथ 250 रथ देशभर में संस्कारों के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान भिवाड़ी को “मिनी भारत” बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां विविधता और ऊर्जा के कारण युग निर्माण आंदोलन को गति मिलेगी।

संरक्षक जी. आर. गुप्ता ने बताया कि नौ दिन तक चली इस दिव्य यात्रा ने भिवाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं में चेतना जागृत कर दी है। उन्होंने कहा, “हम अपने अधूरे संकल्पों को पूरा करेंगे और शीघ्र ही कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया जाएगा जिसमें जिम्मेदारियों का विभाजन किया जाएगा।”

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, काली खोली में यात्रा को सद्कर्म के संकल्प के साथ विदा किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने यह प्रण लिया कि शांतिकुंज से चलने वाली हर योजना को सबसे पहले भिवाड़ी में लागू किया जाएगा। “जरा देर ठहरो राम भजन गाते हुए” यात्रा के रथ के पीछे-पीछे चलते हुए कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण विदाई दी।

यात्रा की अंतिम कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा स्थित गायत्री इंटरप्राइजेज एवं गायत्री फर्टिलाइज़र प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कार्यकर्ता त्रिभुवन शास्त्री जी के संरक्षण में विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान प्राकृतिक संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण किया गया तथा उद्योगपतियों के सहयोग से डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित रूप देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक रामकिशन मीणा, विकास यादव, डीसी यादव, हरिराम गुप्ता, के.आर. शर्मा, बी.डी. शर्मा, कविता शर्मा, बाबूलाल, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप पंचोली, अशोक गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, द्वारिका पारीक सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button