उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ की महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 12 अक्टूबर 2025।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना फूलबेहड़ की महिला शक्ति टीम ने रविवार को गांव सुथरी थाना फूलबेहड़ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।

टीम ने महिलाओं को बताया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही, महिलाओं को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की गई।

महिला शक्ति टीम ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button