उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना ईसानगर पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 12 अक्टूबर 2025।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद खीरी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत विभिन्न थानों की महिला शक्ति टीमों द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज थाना ईसानगर की महिला शक्ति टीम द्वारा गांव मूडी, थाना ईसानगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला हिंसा से संबंधित कानूनों, और शिकायत निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 112, 1930 आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा समाज में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

थाना ईसानगर पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button