उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम ने किया जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
जनपद खीरी, 12 अक्टूबर 2025
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना खमरिया की महिला शक्ति टीम द्वारा ग्राम महरिया में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा और महिला सम्मान से जुड़े विषयों पर जागरूक किया। साथ ही उन्हें प्रमुख कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या शिकायत की स्थिति में वे बिना झिझक महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्डलाइन 1098 तथा अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
महिला शक्ति टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को भी जागरूक करें ताकि समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण स्थापित हो सके।
Subscribe to my channel


