देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गांधी जीऔर शास्त्रीजी का जीवन हमें जीवन जीने की कला व सन्तुलित जीवन जीना सिखलाता है-यशपाल गहलोत

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 02 अक्टूबर 2025।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में पुष्पांजलि व स्मरण सभा का आयोजन किया गया।स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के यशपाल गहलोत ने दोनों ही महापुरुषों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन

हमें हमारे जीवन जीने की कला व सन्तुलित जीवन जीना सिखलाता है।महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है, मजबूत अंग्रेजी दासता से भारत जैसे टुकड़ों में बंटे हुए देश को ना सिर्फ मुक्त करवाया बल्कि उस वक्त फैले वैमनस्य को सबसे पहले सर्व धर्म समभाव का अनुसरण करते एक माला के मोती के रूप में पिरोने का कार्य किया।

देहात कांग्रेस संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने कहा कि

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का राष्ट्र के प्रति योगदान देश न कभी भूला है और न ही कभी भूलेगा। उनके विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और उनकी जयंती पर यही प्रयास होता है कि उनके विचारों और उनकी बातों का अधिक से अधिक प्रसार किया जा सके।

प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लालबहादुर शास्त्री देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा देते हुए हरित क्रांति की तरफ कदम उठाए दोनो ही महापुरुषों का जीवन बहुत ही संघर्षमय और इस देश को आजादी के बाद में एक सूत्र में पिरोने वाला रहा है|

प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सांखला ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी प्रेरणास्पद है और युगपुरुष के रूप में सदैव पूजनीय रहेगा, युवाओ को इनके जीवन को पढ़कर देश सेवा के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शशिकला राठोड़ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि का अनुसरण करते हुए आज सबको पुनः टुकड़ों में बंट रहे भारत को जोड़ने का कार्य करना है आज माहौल विपरीत है लेकिन सबको साधते हुए हमे मजबूत और ताकतवर भारत बनाना है।

अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रवण रामावत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, शहजाद भुट्टा,सुमित कोचर,अनिल सारड़ा,नितिन वतस्स,वन्दना गुप्ता,राहुल तोलाराम सियाग, करणीसिंह राजपुरोहित आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा अपना जीवन गांधीवादी विचारधारा से व्यतीत करते हुए अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में किसानों के लिए और देश के आम लोगों के लिए एक ऐसे सूत्र का संकल्प किया कि वे सभी मिलकर इस देश की विकास के भागीदार बन सके।

देहात उपाध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, अम्बाराम इनखिया,सुषमा बारूपाल, बृजलाल गोदारा, पन्नालाल मेघवाल,लेखराम धतरवाल,कामेश्वरप्रताप सिंह आदि ने गांधी व शास्त्री जीवन के घटनाक्रम व संस्मरण सुनाए।

जिला प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि आज की स्मरण सभा में मनोज किराडू,प्रेम जोशी, एजाज पठान,मुमताज़ शेख,हरिप्रकाश बाल्मीकि, जयदीप सिंह जावा, रामनाथ आचार्य, शफी खान, लालचंद बेलासर, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, हाजिर खान,आरिफ भुट्टो, अकबर सेवादल, मुकेश जोशी, सोहन राव, महबूब रँगरेज,हंसराज बिश्नोई,मुबारक अली,परमाराम सुथार,नेम सिंह राजपुरोहित, हरिसिंह, विजय सिंह, इमरत सिंह राजपुरोहित, हैदर बेग,मोडाराम धतरवाल, भोमाराम,विकास रावत,ब्रीजाराम भील आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button