अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मुर्गों की लड़ाई पर चला पुलिस का डंडा 17 जुआरी सलाखों के पीछे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

🔴भिवाड़ी से बड़ी खबर।

भिवाड़ी जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक ऐसी कार्रवाई की, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लादिया गांव की पहाड़ी पर मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर चल रहे जुए के अड्डे पर छापामारी कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹1,40,790 नकद व 09 जिंदा मुर्गे जब्त किए। यही नहीं, वहां पर खड़ी 7 गाड़ियां और 11 मोटरसाइकिलें लावारिस हालत में मिलीं, जिन पर एमवी एक्ट में अलग से कार्यवाही होगी।

इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि जुआरी पूरी तरह आश्वस्त थे कि पहाड़ी पर कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा। करीब 20-30 लोग घेरा बनाकर बैठे थे और बीच में मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगा रहे थे। लेकिन पुलिस की जाब्ता टीम इतनी तेज़ी से पहुंची कि अधिकांश आरोपी रंगेहाथ पकड़ लिए गए।

इस पूरी मुहिम का नेतृत्व आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, एसपी भिवाड़ी प्रशांत किरण एएसपी अतुल साहू और सीओ शिवराज सिंह ने किया। मुखबिर से मिली सूचना की तस्दीक के बाद सीडीटी तिजारा व टपूकड़ा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई और दबिश दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न जिलों के लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान कर उनके खिलाफ बीएनएस, आरपीजीओ और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 यह कार्रवाई भिवाड़ी पुलिस की सख़्ती और सजगता का सबूत है।

जहां जुआ, पशु क्रूरता और अवैध गतिविधियों पर एक ही वार में चोट कर पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है –

“कानून से ऊपर कोई नहीं।”

इस खबर ने स्थानीय लोगों को राहत और पुलिस पर भरोसा दोनों दिया है। इलाके में चर्चा है कि भिवाड़ी पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले वक्त में अपराधियों के लिए सबसे बड़ा सबक साबित होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button