बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मजदूरों की जान से हो रहा खिलवाड़, रेलवे निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर,
रेलवे वर्कशॉप कैंपस में मार्कण्डेश्वर मंदिर की ओर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां तीन शेड डालकर बड़ा छज्जा तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊँचाई लगभग 40 से 50 फीट है। स्टील एंगलों से बने इस ढांचे पर बीते एक सप्ताह से मजदूरों द्वारा नट-कसाई और वेल्डिंग जैसे जोखिम भरे कार्य किए जा रहे हैं।
गंभीर चिंता इस बात की है कि यह काम बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ामों के, खुले आसमान के नीचे, भीषण गर्मी के बीच किया जा रहा है। मजदूरों की जान पर मंडरा रहे इस खतरे को लेकर अशाघित क्षेत्र मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व शाखा सचिव उत्तर पश्चिम भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने आवाज़ उठाई है।
उन्होंने आज (27 सितम्बर) दोपहर 12 बजे एक वीडियो और फोटोग्राफ जारी कर बीकानेर मंडल के सभी निर्माण संबंधी अधिकारीगणों एवं ठेकेदारों का ध्यान इस घातक लापरवाही की ओर आकर्षित किया।
भदौरिया ने साफ कहा कि मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों – डीआरएम, आईओडब्ल्यू, निर्माण शाखा के अधिकारी और ठेकेदारों से आग्रह किया कि मजदूरों की जान की कीमत समझें और आवश्यक सुरक्षा उपकरण, जालियां, हेलमेट, बेल्ट आदि उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो मजदूर यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
Subscribe to my channel


