जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेन समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 3 अक्टूबर को जयपुर में

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर। सेन समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह दोपहर 10 बजे से श्याम ऑडिटोरियम, कृषि अनुसंधान केंद्र, गोपालपुरा जयपुर में होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे.

समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से यह तय किया गया है कि सम्मान केवल प्रतिभाओं को स्वयं उपस्थिति होने पर ही प्रदान किया जाएगा, उनके परिजनों को नहीं।

प्रतिभाओं के चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सरोज, रोहिताश सैन, शीशराम खासपुरिया मो. 8769809287, बाबूलाल सैन लेटकाबास मो. 9001115627और राजेंद्र सैन इटावा मो.9414522768 शामिल हैं। इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट की प्रति 28 सितंबर तक संबंधित समिति सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजनी होगी। इसके बाद आई कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, सम्मान समारोह के दिन मूल मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

राष्ट्रीय नाई महासभा ने समाज के सभी सामाजिक संस्थाओं, क्षोरकार समितियों और स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज की एकता का परिचय देने का आग्रह किया है.

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button