खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनका उद्देश्य – अध्यक्ष यशपाल शर्मा

 

 संवाददाता जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर) राजस्थान।

कोटकासिम। भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं प्रखर राष्ट्रभक्त, शिक्षाविद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जीवन और विचारों पर हुआ मंथन

मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने उनके जीवन व विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना था, जिससे राष्ट्र का समग्र विकास हो सके।

अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष धर्मचंद गुरु, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, कुलदीप यादव, कैलाश चंद्र, विनोद सैनी, अध्यक्ष ओमप्रकाश, चंदन सिंह, धर्म सिंह गुर्जर, धर्मपाल गुरुजी, मुनेश यादव, एमपीएस सत्य प्रकाश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button