बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिले में कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बालोतरा की अपराध गोष्ठी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 23 सितम्बर 2025।

पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री रमेश (आईपीएस) की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने जिले में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, संगठित अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने और पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से चल रहे अभियानों को गति देने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने नशाखोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन विषभंजन” और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन विषदमन” को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, पोक्सो एक्ट एवं बलात्कार के मामलों की त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस प्राथमिकता 2025 के पालन, बीट प्रणाली को और मजबूत करने, अवैध खनन रोकने, इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई और “ऑपरेशन अश्ववेग” के माध्यम से सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक परिवादी के साथ अच्छा व्यवहार हो और उनकी शिकायतों पर तुरंत व गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री गोपालसिंह भाटी (आरपीएस), वृताधिकारी सिवाना श्रीमती नीरज शर्मा (आरपीएस), वृताधिकारी पचपदरा श्री अशोक जोशी (आरपीएस), वृताधिकारी बायतु श्री शिव नारायण चौधरी (आरपीएस) सहित जिले के सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button