ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी की दुर्दशा पर तीखे सवाल नवनिर्वाचित BMA अध्यक्ष जसवीर चौधरी बोले – जल्द उठेगी आवाज़ BBH FOUNDATION को मिलेगा मंच

*भिवाड़ी की दुर्दशा पर तीखे सवाल नवनिर्वाचित BMA अध्यक्ष जसवीर चौधरी बोले – जल्द उठेगी आवाज़ BBH FOUNDATION को मिलेगा मंच*
भिवाड़ी, 22 सितम्बर –
बड़े भाई हेल्पिंग फाउंडेशन (BBH FOUNDATION) ने भिवाड़ी की जनता की आवाज़ को बुलंद करते हुए एक अहम पहल की। फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष *श्रीमान संजय त्रिपाठी* और *प्रदेश प्रभारी श्रीमान राजीव शरण* ने आज भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष *श्री जसवीर चौधरी* से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान BBH FOUNDATION की ओर से चौधरी जी को तिरंगा पटका और श्रीमद्भगवद गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत शहर की जर्जर सड़कों, जलभराव, गंदगी और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।
इस संवाद में संजय त्रिपाठी ने कई तीखे और सीधे सवाल उठाए—जैसे
भिवाड़ी राज्य का सबसे अधिक राजस्व देने वाला शहर होते हुए भी इसकी ऐसी दुर्दशा क्यों है?
सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन भिवाड़ी का भाग्य कब बदलेगा?
सड़क मरम्मत, साफ़-सफ़ाई और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर सरकार का ठोस एक्शन प्लान क्या है?
क्या अब समय नहीं आ गया कि सड़क, साफ़-सफ़ाई, हरियाली और ड्रेनेज जैसे कार्यों को आउटसोर्स कर दिया जाए?
इन कठिन सवालों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, जसवीर चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार जल्द ही मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
सबसे अहम बात यह रही कि चौधरी जी, BBH FOUNDATION के विजन और मिशन से गहराई से प्रभावित हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी BMA मीटिंग में इस विषय को मजबूती से उठाया जाएगा और BBH FOUNDATION को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
भिवाड़ी के नागरिकों के लिए यह मुलाकात उम्मीद की नई किरण साबित हो सकती है। जनता अब देख रही है कि क्या वाकई भिवाड़ी की तस्वीर बदलेगी या यह शहर केवल राजस्व का साधन बनकर रह जाएगा।
धन्यवाद
संजय त्रिपाठी
BBHF FOUNDATION
President

Subscribe to my channel


