ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में BADE BHAI HELPING FOUNDATION की पहल से प्रभावित हुए विधायक बाबा बालक नाथ, सरकारी विभागों को जोड़ने का दिया आश्वासन

*भिवाड़ी में BADE BHAI HELPING FOUNDATION की पहल से प्रभावित हुए विधायक बाबा बालक नाथ, सरकारी विभागों को जोड़ने का दिया आश्वासन*

भिवाड़ी। आशियाना टाउन स्थित BADE BHAI HELPING FOUNDATION (BBH) के संस्थापक संजय त्रिपाठी और संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजीव शरण ने सोमवार को भिवाड़ी RICCO गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विधायक माननीय बाबा बालक नाथ जी से मुलाकात की।

इस दौरान संस्था की ओर से विधायक जी का स्वागत तिरंगा पटका पहनाकर और श्रीमद् भगवद गीता भेंट कर किया गया। मुलाकात के दौरान संजय त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि कैसे BBH FOUNDATION एक निजी संस्था होते हुए भी अपने निजी धन से भिवाड़ी में सड़क सुधार, सफाई और सामाजिक कार्यों पर लगातार कार्य कर रही है।

संस्था की पहल को सुनकर विधायक बाबा बालक नाथ जी ने गहरी प्रशंसा की और साथ ही यह चिंता भी जताई कि जो काम संबंधित सरकारी विभागों को करना चाहिए, उसे आम नागरिक करने पर मजबूर हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए तुरंत अपने PA को निर्देश दिए कि BBH FOUNDATION की ओर से जो भी समस्याएं रखी जाएंगी, उन्हें संबंधित विभागों से जोड़कर जल्द समाधान कराया जाए।

विधायक के इस सकारात्मक आश्वासन से वहां मौजूद 100 से अधिक लोगों ने तालियों से स्वागत किया। वहीं, PA ने तत्काल संजय त्रिपाठी से संपर्क नंबर साझा किया।

इस मुलाकात से संस्था को भरोसा मिला है कि अब सरकारी तंत्र के सहयोग से भिवाड़ी शहर में सड़क सुधार, जलभराव, सफाई और पौधारोपण जैसे कार्य तेज़ी से होंगे।

संस्था के संस्थापक संजय त्रिपाठी ने कहा, *हमारा केवल एक ही लक्ष्य है—स्वच्छ, सुंदर शहर और विकसित भारत। हमें विश्वास है कि अब सरकारी सहयोग से यह मिशन और भी मजबूत होगा*

जय हिंद।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button