
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 20 सितम्बर 2025।
भारतीय योग संस्थान द्वारा जिला योग उत्सव का आयोजन आज हिल व्यू गार्डन में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रधान शीला चौहान ने किया तथा अंजली गुप्ता एवं सभी केंद्र प्रमुखों की अध्यक्षता में यह आयोजन संपन्न हुआ।
योग उत्सव में भिवाड़ी की विभिन्न सोसाइटियों – THD गार्डन, हिल व्यू गार्डन, महिला एवं मुख्य क्लास, आशियाना टाउन, टेरा एलिगेंस, निमाई और ओमेक्स – से बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं ने भाग लिया।
सौभाग्यवश इसी दिन प्रिय योग शिक्षिका एवं जिला प्रधान शीला चौहान जी का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया। साधक-साधिकाओं ने मिलकर गौ माता को गुड़ और खाद्य सामग्री खिलाकर, फूलों का हार पहनाकर एवं पुष्पवृष्टि कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, लक्ष्मी-गणेश उपासना और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। शीला जी के मार्गदर्शन में उपस्थित साधकों ने “करो योग, रहो निरोग” एवं “योगम शरणम् गच्छामि” के नारे लगाए।
अंत में शीला चौहान ने सभी उपस्थित साधकों का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 🙏🌹

Subscribe to my channel


