अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

ईनामी ATM लुटेरा गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

🚨भिवाड़ी से बड़ी खबर।

भिवाड़ी जिले के टपूकड़ा थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल व जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा वांछित और 60,000 रुपये के ईनामी शातिर बदमाश अफजल उर्फ अब्बल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी तिजारा शिवराज सिंह की देखरेख में थानाधिकारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए टपूकड़ा पुलिस ने ग्राम मसीत में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि अफजल उर्फ अब्बल वर्ष 2023 में पंजाब नेशनल बैंक, टपूकड़ा ATM तोड़ने के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी ने दौसा, गंगापुर सिटी, कानोता, कोटपुतली, बहरोड़, जयपुर, नीमराणा, टपूकड़ा और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में ATM काटने की दर्जनों वारदातें की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, भरतपुर, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा और अलवर में लाखों रुपये की ATM लूट की वारदातें कबूल की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई प्रकरण दर्ज हैं और उस पर थाना जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से 50,000 रुपये तथा थाना शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) से 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम में धाराचंद, कानि. प्रदीप व रामसिंह सहित कई जवानों का विशेष योगदान रहा।

इस गिरफ्तारी से ATM चोरी गैंग की कमर टूटने की उम्मीद है और पुलिस अन्य वारदातों में भी गहन पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी भिवाड़ी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button