देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गंगाशहर निवासी तपस्विनी बहन तारा देवी बैद संथारा की ओर अग्रसर – आज तपस्या का 64वाँ दिन, संथारे का 10वाँ दिन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर।

परम पूज्य आचार्य प्रवर महाश्रमण जी के मंगल आशीर्वाद एवं उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी, समस्त संतवृंद तथा साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी, साध्वी श्री लब्धियशा जी सहित सेवा केन्द्र में विराजित चरित्रात्माओं की प्रेरणा से गंगाशहर निवासी तपस्विनी बहन श्रीमती तारा देवी बैद धर्मपत्नी श्री विजय कुमार बैद निरंतर कठोर तप में लीन हैं।

आज उनकी तपस्या का 64वाँ दिन तथा संथारे का 10वाँ दिन रहा। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, समाजसेवी सुरेंद्र व्यास, जोगेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद बछराज नाहटा व अन्य श्रद्धालु तारा देवी की संथारा अनुमोदना हेतु पधारे।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि “आज के समय में इस प्रकार की कठोर तपस्या करना अत्यंत कठिन है, किंतु तारा देवी ने संलेखना और संथारे के माध्यम से मोक्ष की साधना को जीवन का लक्ष्य बना लिया है।”

पूर्व पार्षद बछराज नाहटा ने जानकारी दी कि इस मोहल्ले में अब तक 6 संथारे हो चुके हैं। वहीं समाजसेवी विपिन मुसरफ ने बताया कि तारा देवी के परिवार का गहरा जुड़ाव तेरापंथ धर्मसंघ से रहा है। उनके परिवार से उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी (जेठ), शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी (ननद) एवं साध्वी श्री विनम्रयशा जी (जेठानी) दीक्षित हैं।

तपस्विनी बहन तारा देवी के इस अद्वितीय तप और संथारा की साधना को लेकर समाज में गहन श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button