अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर: रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में सहयोगी था शामिल

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पुलिस थाना सदर और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सार्दुलगंज इलाके में हुई उस फायरिंग की घटना से जुड़ी है, जिसमें बदमाशों ने फिरौती न मिलने पर परिवादी के घर पर गोलियां चलाई थीं।
जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को धनपत चायल निवासी सार्दुलगंज ने रिपोर्ट दी थी कि सुबह करीब 4:30 बजे दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और उनके मकान पर फायरिंग कर दी। इससे पहले उन्हें रोहित गोदारा नामक शख्स से धमकी भरे कॉल आए थे, जिसमें फिरौती की मांग की गई थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी इनपुट की मदद से आरोपी शिवसिंह भलूरी (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने कुछ समय पहले पीड़ित को धमकाया था और रोहित गोदारा से फोन पर बात भी करवाई थी।
पुलिस के मुताबिक, शिवसिंह लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ है और उस पर फिरौती, मारपीट व आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
शिवसिंह पुत्र शैतानसिंह, निवासी चक 3 एम.एम. भलूरी, थाना बज्जू, जिला बीकानेर।
कार्रवाई में शामिल टीम:
दिगपाल सिंह, थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर बीकानेर
दीपक यादव, सउनि डीएसटी मय टीम
राकेश (कानि. 577) पुलिस थाना सदर बीकानेर
अभिषेक (कानि. 314) पुलिस थाना सदर बीकानेर
Subscribe to my channel


