अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस की बड़ी सफलता – नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी से खबर।

भिवाड़ी पुलिस की बड़ी सफलता – नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण (IPS) के निर्देशन में भिवाड़ी थाना पुलिस ने सोसायटियों में बंद फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सुकुर शेख (22), मोहम्मद बिलाल शेख (32) व चोरी का माल खरीदने वाले सुनार मोहर अली (33) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वारदात का तरीका

पकड़े गए आरोपी दिन में कचरा बीनने और उनकी औरतें सोसायटी में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती थीं। इस बहाने वे सूने फ्लैटों की रेकी कर जानकारी जुटाते और रात को नकबजनी की वारदात को अंजाम देते। आरोपियों ने चोरी किए जेवर सस्ते दामों पर अपने परिचित सुनार मोहर अली को बेच दिए थे। घटना व जांच 3 सितंबर को कोसमॉस सोसायटी में डॉ. रविकुमार के घर से 1 लाख रुपये नकद और 20 तोला सोना-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर दबोचा और चोरी का माल बरामद किया।

भिवाड़ी पुलिस की अपील

भिवाड़ी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में काम करने वाली मेड का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराएं और कीमती सामान की जानकारी किसी से साझा न करें। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है और आमजन के लिए भरोसे का प्रतीक।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button