जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अगर सरकार चुप रही तो “अपनी पार्टी” और बुलंद करेगी जनता की आवाज़ : रकीक अहमद खान

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर, 13 सितम्बर:

अपनी पार्टी के प्रवक्ता रकीक अहमद खान ने आज पंचायत गुरासी मोहरा वार्ड संख्या 1 और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहां हाल ही में ज़मीन धंसने की घटना से लोग संकट में हैं।

दौरे के दौरान पाया गया कि इस हादसे में दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुँचा है। इससे ग्रामीण परिवार गहरे संकट और असहाय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।

रकीक अहमद खान ने इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद रैना पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दोनों नेता प्रभावित परिवारों की पुकार को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। उनकी चुप्पी और निष्क्रियता सरकार की ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाती है।

उन्होंने माननीय उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही उन्होंने तुरंत राहत सामग्री वितरण, प्रभावित परिवारों के लिए मुआवज़ा और दीर्घकालिक पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी, ताकि कोई भी परिवार बेसहारा न रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button