उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
बस्ती कांग्रेस में नया सांगठनिक विस्तार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 सितम्बर।
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जिले में बड़ा सांगठनिक विस्तार किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने घोषणा करते हुए बताया कि—
कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष,
नफीस अहमद सिद्धीकी को प्रदेश महासचिव,
तथा गंगा प्रसाद मिश्रा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला महासचिव अतीउल्लाह सिद्धीकी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अफसर अहमद, अनूप पाण्डेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार भारती, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (बबलू पाण्डेय), मो. रफीक खां, गिरजेश पाल, राकेश पाण्डेय गांधियन, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, अवधेश सिंह, डा. मारूफ अली, नर्वेदेश्वर शुक्ल, शीला शर्मा, सुबुही निकहत, राजेन्द्र गुप्ता, रामधीरज चौधरी, मधुवन चौहान, मंजू पाण्डेय, जेपी अग्रहरि, गुड्डू सोनकर, रामबचन भारती, बाबूराम सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, साधूसरन आर्य सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Subscribe to my channel


